लखीसराय: नया बाजार जमुई मोड़ के पास टोटो ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल
लखीसराय। शहर के नया बाजार स्थित जमुई मोड़ के समीप शुक्रवार को एक टोटो वाहन चालक ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए शुक्रवार दोपहर 2:30 पर सदर अस्पताल लाया गया।जहां उपचार जारी है।