कोंडागांव: बलौदा बाजार हिंसा छत्तीसगढ़ में BJP को बदनाम करने की कांग्रेस व अन्य पार्टियों की सोची समझी साजिश-महेश कश्यप,सांसद बस्तर
जिला मुख्यालय कोड़ागांव में बुधवार की दोपहर बस्तर के नवनिर्वाचित लोकसभा सांसद महेश कश्यप ने अपने प्रथम नगर आगमन पर मीडिया को संबोधित करते हुए बलौदा बाजार हिंसा पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा की छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी को बदनाम करने की कांग्रेस एवम अन्य पार्टियों की सोची समझी साजिश है जिसमे वें कभी भी कामयाब नही हो पाएंगे।