*नवरात्रि पर बस्ती पुलिस अलर्ट: SP ओमवीर सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ शहर में किया पैदल गश्त, शहरवासियों में सुरक्षा का एहसास* जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 19 अक्टूबर 2026
*बस्ती।* शारदीय नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर जनपद बस्ती में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से रविवार को बस्ती पुलिस ने कमर कस ली है। पुलिस अधीक्षक बस्ती * ओमवीर सिंह* के नेतृत्व में आज शाम कोतवाली थाना क्षेत्र के शहर इलाके में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गई।
पैदल गश्त में *अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्यामकांत, सहायक पुलिस अधीक्षक बस्ती / क्षेत्राधिकारी सदर मानसी दहिया, क्षेत्राधिकारी यातायात कुलदीप सिंह यादव* सहित कोतवाली पुलिस और भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
*मुख्य बाजार से लेकर मंदिरों तक लिया जायजा*
एसपी ओमवीर सिंह ने पैदल गश्त के दौरान शहर के मुख्य बाजार, प्रमुख चौराहों, दुर्गा पूजा पंडालों, मंदिरों के आसपास के क्षेत्रों, व्यस्त मार्गों और संवेदनशील स्थानों का पैदल भ्रमण कर गहन निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से कानून-व्यवस्था, यातायात व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन को लेकर जानकारी ली और सतर्क रहने के निर्देश दिए। भारी संख्या में पुलिस बल को सड़कों पर देखकर आम नागरिकों में सुरक्षा और विश्वास का माहौल बना रहा।
*एसपी ने दिए सख्त निर्देश*
पुलिस अधीक्षक बस्ती ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि नवरात्रि पर्व के दौरान अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन गश्त, चेकपोस्ट और नाकाबंदी को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि सभी दुर्गा पूजा पंडालों, मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए क्षेत्राधिकारी यातायात के निर्देशन में विशेष प्लान तैयार किया जाए ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
एसपी ने दो टूक कहा कि त्योहार के दौरान हुड़दंग करने, अफवाह फैलाने या शांति व्यवस्था भंग करने वाले किसी भी अराजक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
*नागरिकों से की अपील*
अधिकारियों ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे नवरात्रि का त्योहार शांतिपूर्ण, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल डायल 112 या संबंधित थाने को दें। पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
पुलिस अधीक्षक की इस पैदल गश्त के बाद शहरवासियों में पुलिस के प्रति विश्वास और बढ़ा है और त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए अनुकूल वातावरण बना है। एसपी ने सभी अधिकारियों को नवरात्रि पर्व की समाप्ति तक विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। Basti Police @
*संवाददाता - हरी ओम प्रकाश*
*राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत, बस्ती*
Basti, Basti | Oct 19, 2026