*बस्ती में पुलिस को बड़ी कामयाबी: गौर में चोरी करने वाले 5 शातिर अंतर्जनपदीय चोर गिरफ्तार, सोना-चांदी, नगदी और कार बरामद* जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 19 अक्टूबर 2026
पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देश पर नकबजनी और चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे 10 दिवसीय विशेष अभियान के तहत बस्ती पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
थाना गौर पुलिस, एसओजी टीम और एंटी थेफ्ट टीम की संयुक्त कार्रवाई में थाना गौर क्षेत्र में दो घरों में चोरी करने वाले *5 शातिर अंतर्जनपदीय चोरों* को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी का माल और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की है।
पुलिस ने सभी 5 अभियुक्तों को आज समय करीब 02:45 बजे सौराहा क्रासिंग से कुछ दूर आगे से गिरफ्तार किया।
*बरामदगी का विवरण -*
1. 15 ग्राम पीली धातु (सोना) का टुकड़ा
2. 400 ग्राम सफेद धातु (चांदी) का टुकड़ा
3. 17,040/- रुपये नगद
4. घटना में प्रयुक्त एक हुंडई EON कार, नंबर - UP32FY3606
5. 3 अदद मोबाइल (Lava, Gamma 4C Mini, Samsung)
आपको बताते चले की दिनांक 10/11 अक्टूबर 2026 की रात करीब 1 से 2:30 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने थाना गौर क्षेत्र के दो पड़ोसी गांवों में चोरी की थी।
1. ग्राम उकरहा में खिड़की से घुसकर बक्सा तोड़कर जेवरात और नगदी चोरी की।
2. ग्राम रानीपुर बाबू में मुख्य दरवाजे की कुंडी तोड़कर जेवरात और नगदी चोरी की।
इसी संबंध में थाना गौर पर मुकदमा संख्या 175/2026 दर्ज किया गया था।
पकड़े गए चोरों ने बताया कि वे 4 लोग हुंडई कार से घूम-घूम कर चोरी करते हैं और चोरी के जेवरात को 5वां साथी आमिर पुत्र मेराज जो सोनार है, उसकी दुकान पर बेच देते हैं। उन्होंने बताया कि गौर में की गई चोरी का माल बेचकर उन्हें 70,000 रुपये मिले थे, जिसे 17,500-17,500 रुपये में बांट लिया था। बचे हुए पैसों के साथ पकड़े गए। सभी नेपाल भागने की फिराक में थे।
*गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम -*
1. राजकुमार वर्मा (40 वर्ष) निवासी औरीसायपुर, थाना तंबौर, सीतापुर
2. सोनेलाल उर्फ सोनू चौहान (25 वर्ष) निवासी लोनिया पुरवा, थाना लहरपुर, सीतापुर
3. अवधेश चौहान (30 वर्ष) निवासी बेदौरा, थाना रेउसा, सीतापुर
4. धनीराम (32 वर्ष) निवासी ऊंचगांव, थाना सकरन, सीतापुर
5. आमिर उर्फ गुड्डू पुत्र मेराज (36 वर्ष) सोनार, निवासी महराजगंज, थाना हरदी, बहराइच
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों पर पहले से ही बहराइच, सीतापुर, देवरिया, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर समेत कई जनपदों में लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। इन पर धारा 317(2), 111(2) BNS की बढ़ोत्तरी कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
-* इस सराहनीय कार्य के लिए थानाध्यक्ष गौर अतुल कुमार अंजान, प्रभारी एसओजी निरीक्षक विकास यादव, प्रभारी एंटी थेफ्ट उ.नि. भानु प्रताप सिंह सहित पूरी टीम की भूमिका सराहनीय रही।
*- संवाददाता हरी ओम प्रकाश,
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत, जनपद बस्ती*
Basti, Basti | Oct 19, 2026