समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 14 सितम्बर 2026
भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को लेकर प्रशासन गंभीर
आज दिनांक 14 सितम्बर 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में अनुश्रवण समिति की बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में की गई।
बैठक में भूतपूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों से संबंधित विभिन्न मामलों पर विस्तार से चर्चा कि गई।
जिला पदाधिकारी द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निदेश दिया गया कि भूतपूर्व सैनिकों से जुड़े प्रकरणों का निपटारा प्राथमिकता के आधार किया जाय तथा उनके साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित हो।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि कार्यरत सैनिक एवं सेवा कर चुके सैनिकों की समस्याओं का समाधान प्रशासन की सर्वोच्य प्राथमिकताओं में शामिल है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं कि जायेगी साथ ही जिला पदाधिकारी द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को कार्यरत सैनिक एवं भूतपूर्व सैनिकों की भूमि विवाद समस्याओं पर त्वरीत कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा इस अवसर पर सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों को शुभकामनाएं दी गई।
बैठक में पुलिस अधीक्षक बक्सर, अपर समाहर्त्ता बक्सर, जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी बक्सर, Col (Retd) नृपेन्द्र नारायण सिंह (उपाध्यक्ष), Sub Maj (Retd) हरिशंकर सिंह, (SM) डुमराँव अनुमण्डल (सदस्य), PO (Retd) सुरेन्द्र सिंह, बक्सर सदर अनुमण्डल (सदस्य) एवं अंचलाधिकारी बक्सर, डुमराँव, चौगाई एवं चौसा उपस्थित थे।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary जिला प्रशासन बक्सर #IPRDBihar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar
Buxar, Bihar | Sep 14, 2026