राजा रणविजय सिंह और युवराज यश प्रताप सिंह ने पीड़ित परिवार को दिया साथ का भरोसा; ग्रामीणों से शिक्षा व सामाजिक जागरूकता की अपील
जशपुर। जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लोढ़ेनापाठ में पांच वर्षीय जितेंद्र की हत्या की हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। घटना के बाद पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में आज राजा रणविजय सिंह जूदेव एवं युवराज यश प्रताप सिंह जूदेव पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और इस कठिन समय में परिवार को हरसंभव साथ देने का भरोसा दिलाया।
इस दौरान बगीचा निवासी शंकर गुप्ता भी उनके साथ मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान स्थानीय ग्रामीण भी उपस्थित थे। सभी ने पीड़ित परिवार से घटना के संबंध में जानकारी ली और बच्चे की असामयिक मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया।
दोषियों पर होगी कार्रवाई, हम�
Sanna, Jashpur | Nov 14, 2026