पटियाली: पटियाली में ग्राम रोजगार सेवकों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, मांगों के समर्थन में आंदोलन की दी चेतावनी
पटियाली में ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर ग्राम रोजगार सेवकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मुख्यमंत्री द्वारा रोजगार सेवकों के लिए की गई घोषणाओं को लागू करने, लंबित मानदेय का भुगतान कराने तथा अन्य मांगों के समाधान की मांग की गई। चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर 2 जून से सांकेतिक कलमबंद हड़ताल की जाएगी।