साहिबगंज: टाउन हॉल के समीप लगे डिजनीलैंड मेले में बीती रात टोरा टोरा झूले से गिरने से युवक गंभीर घायल, सदर अस्पताल से रेफर
जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के टाउन हॉल के समीप लगे डिजनीलैंड मेला में बीती रात टोरा टोरा झुला में झूलने के दौरान एक युवक नीचे गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जहां युवक के सिर पर गंभीर चोटे आई जिसके बाद उसे अन्य साथियों की मदद से बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल लाया गया। उधर चिकित्सकों ने सदर अस्पताल से उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।