साहिबगंज: लालबथानी गांव में बीती रात खाना बनाने के दौरान आग से झुलसी महिला, सदर अस्पताल से रेफर
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लालबथानी गांव में बीती रात खाना बनाने के दौरान आग से झुलसने से एक महिला गंभीर से घायल हो गई जहां परिजनों की मदद से घायल महिला को बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल लाया गया। उधर सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. केशव कृष्णा व ड्रेसिंग कर्मी के द्वारा इलाज करने के बाद उसकी स्थिति को देखते हुए फौरन हायर सेंटर भागलपुर रेफर कर दिया।