साहिबगंज: शहर के रसूलपुर दहला व नया टोला पुरानी साहिबगंज में सीएस ने अटल मोहल्ला क्लीनिक का किया निरीक्षण
साहिबगंज शहर के रसूलपुर दहला व नया टोला पुरानी साहिबगंज में अटल मोहल्ला क्लीनिक में सिविल सर्जन अरविंद कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान सिविल सर्जन ने ओपीडी रजिस्टर उपस्थित पंजी व आवश्यक उपलब्ध दवाओं को देखा। उन्होंने उपस्थित चिकित्सक व पैरामेडिकल कर्मियों को मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने की बात कही।