साहिबगंज: हरिनचरा मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में बोरियो निवासी युवक हुआ गंभीर रूप से घायल, बेहतर इलाज के लिए लाया गया सदर अस्पताल
बोरियो थाना क्षेत्र के हरिनचरा मोड़ के पास शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में बोरियो निवासी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी अनुसार युवक अपने बाईक से घर लौट रहा था तभी एक दूसरे बाईक सवार ने उसे टक्कर मार दिया जिससे वो घायल हो गया। उधर परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए जहां प्राथमिक इलाज के बाद साहिबगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।