साहिबगंज: देवपहाड़ के पास अज्ञात चारपहिया वाहन ने सड़क किनारे गुजर रहे एक व्यक्ति को टक्कर मारकर किया घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
बोरियो थाना क्षेत्र के बांझी साहिबगंज मुख्य मार्ग पर देवपहाड़ के पास शुक्रवार को अज्ञात चारपहिया वाहन सड़क किनारे गुजर रहे एक व्यक्ति को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। सड़क से गुजर रहे कुछ लड़कों ने घायल व्यक्ति को सड़क किनारे पड़ा देख इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुँचाया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक इलाज में जुट गए।