कानपुर देहात में प्रतिष्ठित कंपनी की नमकीन में मिला मरा चूहे का बच्चा, खाद्य सुरक्षा पर उठे सवाल
कानपुर देहात के राजपुर कस्बे में एक प्रतिष्ठित कंपनी के नमकीन पैकेट में मरा हुआ चूहे का बच्चा मिलने का मामला सामने आया है।
नई बस्ती निवासी जावेद खां के मुताबिक, उन्होंने मुगल रोड किनारे एक दुकान से 80 रुपये का दालमोंठ पैकेट खरीदा था। नमकीन खाते समय उनकी नजर पैकेट के अंदर पड़े मरे हुए चूहे के बच्चे पर पड़ी।
मामले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अधिकारी राम अवतार ने बताया कि ऐसा मामला संज्ञान में आया है। जांच के लिए टीम भेजी गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर संबंधित कंपनी को नोटिस दिया जाएगा और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और पैकिंग को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
#KanpurDehat #कानपुरदेहात #FoodSafety #खाद्यसुरक्षा #Namkeen BreakingNews KanpurNews GroundZeroNews UPNews NewsUpdate FoodQuality