उत्तर प्रदेश के कासगंज शहर के कोतवाली क्षेत्र में 22 अक्टूबर को एक युवक को गोली लगने से घायल होने का मामला सामने आया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट ने साक्ष्य जुटाए हैं और पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि फिलहाल मौके पर कानून-व्यवस्था सामान्य है।
.
.
.
.
.
.
.
.
.
#Kasganj #UttarPradesh #UPPolice
#CrimeNews #GroundZeroNews