कानपुर में बीरू सिंह की मौत के मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन! दो आरोपी गिरफ्तार, फतेहपुर से कार बरामद।
📍 क्या है पूरा मामला?
कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र के अर्रा में बीरू सिंह की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल के मुताबिक, CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच में सामने आया कि होंडा कार की टक्कर के बाद बीरू सिंह कार के बोनट और छत पर आ गए। आरोप है कि चालक ने वाहन नहीं रोका और करीब 1 से 1.5 किलोमीटर तक तेज रफ्तार में कार चलाता रहा। इसके बाद बीरू सिंह को नीचे उतारा गया। उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौत हो गई।
इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में इस्तेमाल कार फतेहपुर जिले के जहानाबाद क्षेत्र से बरामद की गई है। वहीं, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
पुलिस का कहना है कि परिजनों के प्रार्थना पत्र में बताए गए तथ्यों को भी विवेचना में शामिल कर आवश्यक वैधानिक कार्�