कानपुर की लाल इमली मिल समेत बंद औद्योगिक इकाइयों की जमीन पर IT हब बनाने का प्रस्ताव!
कानपुर की औद्योगिक पहचान को फिर से नई दिशा देने के लिए सांसद रमेश अवस्थी ने बंद मिलों की जमीन का इस्तेमाल IT हब और रोजगारपरक परियोजनाओं के लिए करने की संभावनाएं तलाशने की मांग उठाई है।
सांसद ने लोकसभा के शून्यकाल और कॉमर्स कमेटी की बैठक में यह मुद्दा उठाया। साथ ही, स्पष्ट टाइमलाइन तय करने, विशेष कमेटी बनाने, नोडल अधिकारी नियुक्त करने और कानूनी विवादों का समाधान करने पर जोर दिया।
अब सवाल यह है कि क्या लाल इमली समेत कानपुर की बंद मिलें भविष्य में रोजगार के नए केंद्र बन पाएंगी?
फिलहाल IT हब बनाने का प्रस्ताव है। अब देखना होगा कि इस दिशा में सरकार क्या कदम उठाती है।
📍 ग्राउंड जीरो न्यूज़ | कानपुर
#Kanpur #LalImli #RameshAwasthi #KanpurNews #ITHub Employment UPNews GroundZeroNews लालइमली कानपुर_न्यूज़ रोजगार
Mathura, Mathura | Oct 23, 2026