बरेली में मतदाता सूची के शुद्धीकरण और नए नाम जोड़ने का अभियान तेज है। बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर सत्यापन कर रहे हैं। जिन मतदाताओं के नाम, पते या उम्र में त्रुटि मिली है, उनके घर नोटिस दिए जा रहे हैं। सूची में नाम न होने पर संबंधित केंद्र पर बुलाकर दस्तावेजों के आधार पर संशोधन और पंजीकरण कराया जा रहा है।