तिजारा: तिजारा में दो युवकों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा घायल
Tijara, Alwar | Jul 10, 2026 तिजारा थाना क्षेत्र के भिंडूसी गांव के पास शुक्रवार देर शाम करीब 6:30 बजे आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान पंकज सेन के रूप में हुई है वहीं घायल युवक दिनेश कुमार है। दोनों किशनगढ़ बास से काम निपटाकर अपनी बाइक पर सवार होकर भिंडुशी से घर जा रहे थे तभी आकाशिय बिजली की चपेट में आ गए।