खेरागढ़: सैंया में छत से गिरकर वृद्धा गंभीर घायल, किया गया एसएन रेफर
Kheragarh, Agra | Nov 26, 2026 थाना सैंया क्षेत्र के गांव जाजऊ में बुधवार को घर की छत से गिरकर 75 वर्षीय वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी नत्थीलाल की पत्नी उर्मिला छत पर बैठी हुई थीं। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे आ गिरीं। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सैंया लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने प्रा