तिजारा: भिवाड़ी में चार साइबर ठग होटल से गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किए मोबाइल, एटीएम और सिम कार्ड
Tijara, Alwar | May 5, 2026 भिवाड़ी पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक होटल में छापा मार कर चार शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। टपूकड़ा थाना अधिकारी ने मंगलवार शाम 5:00 बजे बताया कि यह गिरोह होटल के कमरे से ही साइबर ठगी की वारदात को अंजाम दे रहा था पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 मोबाइल फोन, 5 एटीएम कार्ड, 7 सिम कार्ड और तीन बैंक पासबुक बरामद की है।