बीरपुर: वीरपुर जन्माष्टमी मेला: मुखिया प्रतिनिधि राम प्रवेश सिंह ने निजी फंड से जलजमाव, कीचड़ से राहत हेतु ईंट सोलिग कराया
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को जलजमाव के कारण होने वाली परेशानी को देखते हुए वीरपुर पूर्वी पंचायत के पूर्व मुखिया सह मुखिया प्रतिनिधि रामप्रवेश सिंह ने रविवार की सुबह करीब आठ बजे से निजी फंड से ईंट सोलिंग का कार्य शुरू कराया। जलजमाव व गढ्ढे वाले मार्ग पर ईंट सोलिंग कर रास्ते को सुगम बनाने की पहल की गई।