जगदलपुर: कृषि मंडी प्रांगण में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय के कर्मचारियों को कांग्रेस ने दिया समर्थन
मंगलवार शाम 4 बजे कृषि मंडी प्रांगण में आंदोलनरत छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय के कर्मचारियों को समर्थन देने पहुंचे जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ता और पदाधिकारी। इस दौरान शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा, आप सभी कर्मचारी अधिकारी के कारण ही जगदलपुर शहर साफ सुथरा रहता है ।आपके बदौलत ही नगर निगम जगदलपुर को रैंक मिलता है, जिसका देश प्रदेश में नाम होता है।