जगदलपुर: SBI और बस्तर पुलिस ने साइबर क्राइम की घटनाओं को रोकने के लिए स्टेट बैंक चौक से जागरूकता रथ किया रवाना
साइबर क्राइम की घटनाओं को रोकने तथा आमजन को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने के लिए मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे बस्तर पुलिस और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा शहर के स्टेट बैंक चौक से साइबर सुरक्षा रथ को हरीझंडी दिखा कर रवाना किया गया ।इस दौरान एडिशनल एसपी महेश्वर नाग व कोतवाली टीआई शिवानंद सिंह समेत सायबर थाने के पुलिस अधिकारी व एसबीआई के अधिकारी मौजूद रहे।