जगदलपुर: बस्तर जिला के सतनामी समाज ने जगदलपुर शहर में गुरु घासीदास जयंती के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली
जिला मुख्यालय जगदलपुर में आज शाम 4:00 से आगामी 18 दिसंबर को गुरु घासीदास जयंती के उपलक्ष में बस्तर जिला सतनामी समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया।यह आयोजन में उत्साह और धूमधाम के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ देर रात तक शोभायात्रा निकाली जा रही है।शोभा यात्रा में गुरु की शिक्षा एवं आदर्शों को प्रदर्शित करते हुए अनेकों आकर्षक झांकियां निकाली गईं।