जगदलपुर: मनोज ठाकुर दूसरी बार निर्विरोध नियुक्त हुए सर्व नाई सेन समाज के जिलाध्यक्ष, बैठक कुम्हार पारा में संपन्न हुई
मंगलवार को दोपहर 2 बजे कुम्हारपारा में सर्व नाई सेन समाज की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें सर्वसम्मति से एक बार फिर से सर्व नाई सेन समाज के वर्तमान जिला अध्यक्ष मनोज ठाकुर को दोबारा निर्विरोध अध्यक्ष नियुक्त किया गया । अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद मनोज ठाकुर ने समाज के प्रति आभार प्रकट किया।