जगदलपुर: भाजपा के 1 वर्ष पूर्ण होने पर राजीव भवन के सामने युवा कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन
युवा कांग्रेस अध्यक्ष अजय बिसाई के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा सरकार की 1 साल पूरे होने पर सरकार पर विफलता का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।अजय बिसाई ने कहा छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार अपने एक साल पूरे होने का कैसा जनादेश जश्न मना रही है।भाजपा सरकार के 1 साल में छत्तीसगढ़ बदहाल हो गया है।