माई भारत (MY Bharat) अशोकनगर के तत्वावधान में 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' पर प्रधानमंत्री का वर्चुअल संवाद एवं करियर काउंसलिंग सत्र संपन्न
---
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' विषय पर आयोजित विशेष वर्चुअल संवाद कार्यक्रम में अशोकनगर के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अशोकनगर में यह आयोजन MY Bharat (माई भारत) अशोकनगर के तत्वावधान में बैंकिंग सॉल्यूशंस कोचिंग इंस्टीट्यूट परिसर में संपन्न हुआ, जहाँ बड़ी संख्या में युवा इस राष्ट्रव्यापी संवाद के साक्षी बने। वर्चुअल संवाद के तुरंत बाद, जिला युवा अधिकारी श्रेया कंदोला द्वारा युवाओं के मार्गदर्शन हेतु एक विशेष करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को रणनीति, समय प्रबंधन और भविष्य की राह तय करने के लिए बहुमूल्य सुझाव प्रदान किए गए।
माय भारत के दस यूथ वालंटियर्स द्वारा भी यह संवाद कार्यक्रम जिले के हर ब्लॉक में आयोजित किया गया |
यह पूरा अभियान माननीय प्रधानमंत्री जी के 'नशा मुक्त भारत' के विजन तथा विकसित भारत@2047 के राष्ट्रीय संकल्प के अनुरूप संचालित किया जा रहा है। इस राष्ट्रव्यापी वर्चुअल संवाद के माध्यम से देशभर के लगभग 10,000 स्थानों से 1 करोड़ से अधिक युवाओं के जुड़ने की अपेक्षा है, जिनमें माई भारत स्वयंसेवक, माई भारत–एनएसएस स्वयंसेवक, युवा क्लबों के सदस्य, विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों के विद्यार्थी, एनजीओ प्रतिनिधि, औद्योगिक संगठनों के युवा प्रकोष्ठ तथा 125 से अधिक साझेदार संगठनों के सदस्य शामिल हैं।
इस ऐतिहासिक अवसर पर 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान' का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इसके अंतर्गत आगामी 100 सप्ताह तक प्रत्येक रविवार सांस्कृतिक, खेल, फिटनेस, जन-जागरूकता, माइंडफुलनेस तथा सामुदायिक सहभागिता से संबंधित विविध गतिविधियों का नियमित आयोजन किया जाएगा, ताकि युवाओं की सक्रिय भागीदारी सतत बनी रहे। इसके अतिरिक्त, माई भारत पोर्टल पर ई-प्रतिज्ञा (e-Pledge) अभियान भी संचालित किया जा रहा है, जिसके माध्यम से नागरिक और विशेषकर युवा नशामुक्त भारत के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त कर सकते हैं।
युवाओं की रचनात्मक क्षमता को सही दिशा देने के उद्देश्य से माई भारत द्वारा देशभर में जिला स्तर पर लोकगीत, मूक अभिनय (माइम), लघु फिल्म/रील, चित्रकला, वाद-विवाद तथा स्लोगन लेखन जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के विजेता आगे चलकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपने-अपने राज्य एवं केंद्रशासित प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस विस्तृत अभियान का भव्य समापन 14 अगस्त 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय नशा मुक्ति युवा कॉन्क्लेव के साथ होगा, जहाँ नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता फैलाने तथा नशा मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने वाले उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।
#ashoknagar