उज्जैन: विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, मंदिर समिति ने किया स्वागत 🙏
मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने उज्जैन पहुंचकर विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन-पूजन किए। उन्होंने नंदी हॉल से बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। दर्शन उपरांत श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत एवं सम्मान करते हुए उन्हें महाकाल का प्रसाद व स्मृति चिह्न भेंट किया।
#UjjainNews #MahakalTemple #NarendraSinghTomar #MPNews #UjjainDarshan
Ujjain Urban, Ujjain | Oct 10, 2026