लखीसराय: लखीसराय में नीट यूजी पुनर्परीक्षा में 30 फर्जी परीक्षार्थी गिरफ्तार, तीन अलग प्राथमिकी
लखीसराय में रविवार 21 जून 2026 को संपन्न हुए नीट यूजी पुनर्परीक्षा मामले में कुल 30 फर्जी परीक्षार्थियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. कवैया थाना की पुलिस द्वारा 16 तथा किऊल थाना की पुलिस द्वारा 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. सोमवार अपराह्न 1:30 बजे पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मामले में कवैया थाना में 2 तथा किऊल थाना में 1 प्राथमिकी दर्ज किया गया है.