बक्सर: नगर समेत कई जगहों पर बिजली चोरी पर विद्युत विभाग की कार्रवाई, पांच लोगों पर FIR दर्ज
Buxar, Buxar | Aug 21, 2026 बक्सर जिले में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग का सघन जांच अभियान जारी है। ग्रामीण एसडीओ रविराज के नेतृत्व में गठित टीम ने दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर पांच लोगों को चोरी करते पकड़ा। सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए कुल 4 लाख 18 हजार 762 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। पहली कार्रवाई 11 नंबर लाख के पास एकेडमी स्कूल के समीप की गई।