बथनाहा: सांप के काटने से दिव्यांग युवक की मौत, एंबुलेंस न मिलने पर 5 घंटे भटके परिजन
बथनाहा प्रखंड के सहियारिया गांव निवासी 37 वर्षीय दिव्यांग अजय महतो की सांप के डंसने से अहमदाबाद में मौत हो गई। 13 अगस्त की रात काम से लौटने के बाद सोने के दौरान सांप ने उन्हें डंस लिया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 15 अगस्त को परिजन शव लेकर सीतामढ़ी सदर अस्पताल पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव ले जाने के लिए परिजनों को एंबुलेंस के लिए करीब पांच घंटे इं