चंबा के मुख्य बाजार की सड़क बदहाल, गड्ढों में भरा बारिश का पानी बना परेशानी
सुरेंद्र ठाकुर
चंबा 20 अगस्त
जिला मुख्यालय चंबा के मुख्य बाजार में सड़क की बदहाल हालत स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह पड़े गड्ढों में बारिश का पानी जमा होने से लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वाहन गुजरने के दौरान गड्ढों में जमा पानी राहगीरों और दुकानों के बाहर तक पहुंच रहा है।
स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि चंबा जिला पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है और बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचते हैं। ऐसे में मुख्य बाजार की बदहाल सड़क व्यवस्था शहर की छवि को लेकर भी सवाल खड़े कर रही है। दुकानदारों ने नगर परिषद चंबा और उपमंडल प्रशासन से सड़क की हालत जल्द दुरुस्त करवाने की मांग उठाई है।
दुकानदारों के मुताबिक बारिश के दौरान समस्या और भी गंभीर हो जाती है। गड्ढों में पानी भरने से पैदल चलना मुश्किल हो जाता है, जबकि दोपहिया वाहन चालकों के लिए भी दुर्घटना का खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से सड़क की मरम्मत करवाकर लोगों को राहत प्रदान करने की मांग की है।
वहीं, एसडीएम चंबा चिराग शर्मा ने स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया है कि सड़क की समस्या का जल्द समाधान करवाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। अब देखना होगा कि प्रशासन की ओर से इस समस्या का समाधान कब तक किया जाता है।
बाइट: चिराग शर्मा, एसडीएम चंबा
बाइट: गौरव जसवाल, स्थानीय दुकानदार
बाइट: अतीश महाजन, स्थानीय दुकानदार
#Chamba #ChambaNews #ChambaMainMarket #RoadCondition #BadRoad #ChambaHimachal #HimachalPradesh #RoadProblem #LocalNews #ChambaAdministration #PangiLiveNews
Chamba, Chamba | Aug 20, 2026