जमुई: दादपुर गांव में आधी रात घर में घुसकर की गई मारपीट, एसपी को दिया गया आवेदन
Jamui, Jamui | Apr 2, 2026 जमुई जिले के दादपुर गांव में बुधवार की आधी रात दबंगों द्वारा एक महिला और उसके परिवार पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पीड़िता मैजु देवी ने गुरुवार 3 बजे एसपी कार्यालय पहुंचकर एसपी विश्वजीत दयाल को आवेदन देते हुए बताया कि 1 अप्रैल की सुबह करीब 2 बजे गांव के ही दिनेश यादव सहित कई लोग हथियार लेकर उनके घर में घुस आए।