✨ बाबू दोज पर गोसाई बाबा की पूजा-अर्चना ✨
🙏 मिश्रा परिवार की परंपरा और एकजुटता बनी मिसाल
भाद्रपद शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर जिझौतिया ब्राह्मण समाज का प्रमुख पर्व बाबू दोज पूरे हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया।
इसी क्रम में छतरपुर शहर से सटे ग्राम रामगढ़ (मिश्रन का पुरवा) में मिश्रा परिवार द्वारा अपने कुलदेवता गोसाई बाबा की सामूहिक पूजा-अर्चना की गई।
इस विशेष अवसर पर परिवार के 400 से अधिक सदस्य इंदौर, भोपाल, पुणे, शहडोल सहित देश-प्रदेश के अलग-अलग शहरों से अपने पैतृक ग्राम रामगढ़ पहुंचे और पारंपरिक विधि-विधान के साथ पूजा में शामिल हुए।
पूजा-अर्चना परिवार के वरिष्ठ सदस्य पं. डॉ शिवकुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। इस दौरान हवन-पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और मंगलकामना की गई। परंपरा के अनुसार खीर अठवाई का प्रसाद गोसाई बाबा को अर्पित किया गया तथा वर्षभर में जाने-अनजाने हुई गलतियों के लिए क्षमा याचना की गई।
इस अवसर पर जगदीश, भागीरथ, जगबंदन, रामकिशुन, रामाधार, जयनारायण, हरिश्चन्द्र, कैलाशचन्द्र, रामनारायण, महेशचन्द्र, गोपीप्रसाद, रामसजीवन, उमाशंकर, रूपकिशोर, राजकुमार, चंद्रभान, राकेश, राजेन्द्र, अशोक, राममिलन, संतोष, रविशंकर, अखलेश, राजेश, सत्यनारायण, राजा, रमेश, ओमप्रकाश, कमलेश, लक्ष्मीनारायण , अनिल, मुकेश, सुरेंद्र, सतीश, आशीष, कुलदीप ,रामप्रकाश, पंकज, अंकित मिश्रा सहित परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
🌸🙏 बाबू दोज बुंदेलखंड अंचल के जिझौतिया ब्राह्मण परिवारों का विशेष पर्व माना जाता है। इस दिन कुलदेवता की पूजा-अर्चना कर परिवार की एकजुटता बनाए रखने और सनातन परंपराओं एवं संस्कृति को पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाने का संकल्प लिया जाता है।
रामगढ़ का मिश्रा परिवार अपनी प्राचीन परंपराओं को जीवंत रखने और 400 से अधिक परिवारजनों के एक साथ जुटने के कारण क्षेत्र में पारिवारिक एकजुटता की सुंदर मिसाल पेश कर रहा है।
स्थान -- रामगढ़ सटई रोड छतरपुर मध्य प्रदेश
📞 संपर्क: अनिल मिश्रा – 9752479555
📰 Hindustan Media 24x7
सच के साथ, हर पल… 24x7
#बाबूदोज #गोसाईबाबा #छतरपुर #रामगढ़ #मिश्रनकापुरवा #जिझौतियाब्राह्मण #सनातनधर्म #सनातनपरंपरा #परिवारकीएकता #बुंदेलखंड