सुल्तानपुर: सीओ सिटी शिवम मिश्रा पुलिस मुख्यालय से किए गए अटैच, चौक घंटाघर डकैती कांड से जोड़कर देखा जा रहा तबादला
सुल्तानपुर चौक डकैती कांड के खुलासे के बाद नगर कोतवाल एके द्विवेदी, फिर एडिशनल एसपी अरुण चंद और आज सीओ सिटी शिवम मिश्रा को लखनऊ मुख्यालय अटैच कर दिया गया, घंटाघर डकैती कांड से जोड़कर देखा जा रहा है तबादला, सुल्तानपुर में दिनदहाड़े चौक घंटाघर में डकैती हुई थी जिसको लेकर काफी राजनीति हुई हालांकि डकैती में लूट गए सारे जेवरात को पुलिस ने व्यापारी को वापस कर दिया