सुल्तानपुर: शहर में गणपति शोभा यात्रा में हुआ जमकर ध्वनि प्रदूषण,महिलाओं ने कान में लगाई उंगली,बच्चा हुआ बेहोश
शहर में तेज़ ध्वनि के DJ लगाकर गणपति विसर्जन की शोभा यात्रा निकाली गई।जिसमें गरज और कंपन की आवाज से महिलाओं ने कान में उंगलियां लगानी पड़ी वहीं तेज़ ध्वनि से बच्चा बेहोश हो गया।लोग उसे लेकर अस्पताल पहुंचे।जहां डाक्टर ने उसका इलाज कर घर ले जाकर आराम करने की सलाह दी।दो दिन पूर्व 12रबी उल अव्वल पर भी ऐसे ही तेज़ आवाज के DJ चलाए गए थे।