सुल्तानपुर: मानहानि मामले में राहुल गांधी की टली सुनवाई,वादी अधिवक्ता के व्यस्त होने से टली सुनवाई,21 सितंबर की तारीख नियत
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के मानहानि मामले में सुल्तानपुर के एमपी/एमएलए कोर्ट में सुनवाई टली गई है।वादी मुकदमा के अधिवक्ता के व्यस्त होने के कारण अधिवक्ता संतोष पाण्डेय ने न्यायालय से समय मांगा है।उक्त मामले में कोर्ट ने 21 सितंबर की तारीख नियत की है।ज्ञात हो कि कर्नाटक चुनाव के दौरान साल 2018 में राहुल ने अमित शाह के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी की थी।