सुल्तानपुर: 21 सितंबर को महल रिसॉर्ट में आयोजित होगा सुल्तानपुर कैटर्स का महाधिवेशन, पालिकाध्यक्ष करेंगे उद्घाटन
सुल्तानपुर कैटर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने शहर के शिव शक्ति मैरिज प्वांइट पर एक मीटिंग का आयोजन किया गया।एसोसिएशन के अध्यक्ष रामसहाय मिश्रा ने बताया कि आगामी 21 सितंबर को कैटर्स वेलफेयर एसोसिएशन का द्रितिय महाधिवेशन किया जाएगा।जिसका उद्घाटन पालिकाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल करेंगें।विशिष्ट अतिथि के रूप में राजेश कुमार अग्रहरि व लंदन के शेफ सिदरा मसूद रहेंगे।