थरथरी: प्रखंड कार्यालय में बीडीओ ने पंचायत सचिव व एकाउंटेंट के साथ पंचायत योजनाओं की समीक्षा बैठक की
चंडी प्रखंड मुख्यालय स्थित बीडीओ कक्ष में बीडीओ राजदेव कुमार रजक की अध्यक्षता में सभी पंचायतों के पंचायत सचिव व एकाउंटेंट के साथ बैठक की गयी। बैठक के प्रमुख मुद्दे पंचायतों में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की वर्तमान स्थिति व उनकी समीक्षा रही। बैठक में बीडीओ ने सभी पंचायत सचिव को अपने-अपने पंचायत भवन में नियमित तौर पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया।