थरथरी: गंगा बिगहा में 24 सितंबर को प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर धरना प्रदर्शन को लेकर भाकपा माले ने की बैठक
भाकपा माले ने गंगा बिगहा गांव में 24 सितंबर को प्रखंड सह अंचल कार्यालय में हक़ दो वादा निभाओ के तहत धरना प्रदर्शन को लेकर बैठक किया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व मुखिया सह किसान नेता बखोरी प्रसाद के अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक से पूर्व सीपीआईएम के राष्ट्रीय महासचिव सीताराम येचुरी एवं भाकपा माले नेता सुनील चंद्रवंशी, प्रफुल्ल पटेल को श्रद्धांजलि दी गई।