थरथरी: अस्ता मध्य विद्यालय में बीडीओ के नेतृत्व में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत निकाली गई जागरूकता रैली
लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के द्वितीय चरण में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत मध्य विद्यालय अस्ता में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत बीडीओ के नेतृत्व में बच्चों के द्वारा जागरूकता रैली निकाला गया। इस दौरान बच्चों को बीडीओ गौरी कुमारी ने स्वच्छता का महत्व को विस्तार पूर्वक बताया। कहा कि स्वच्छता अभियान को सफल बनाना हम सभी के लिए बेहद जरूरी है।