थरथरी: बोधिबिगहा, अजयपुर सहित विभिन्न गांवों से तीन लीटर शराब सहित चार लोगों को चंडी पुलिस ने गिरफ्तार किया
थाना क्षेत्र के बोधिबिगहा, अजयपुर, श्रीरामपुर खरजमा व गंगौरा से तीन लीटर देशी शराब सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। अपर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बोधिबिगहा गांव से तीन लीटर देशी शराब के साथ सोहन मांझी को गिरफ्तार किया गया। वहीं गंगौरा गांव से अजयपुर से 203/24 के आरोपी पंकज कुमार को गिरफ्तार किया गया।