थरथरी: वस्ता पर गांव में ससुराल जा रहा युवक से तीन बदमाश ने नगद राशि,मोबाइल की छिनतई के दौरान हुई मारपीट में एक जख्मी
थाना क्षेत्र के वस्ता पर गांव में ससुराल जा रहा युवक लक्ष्मण कुमार से नगद राशि , मोबाइल की छिनतई के दौरान बदमाश व युवक में हुई मारपीट में एक बदमाश जख्मी हो गया। बताया जाता है कि कंझियावां गांव से युवक लक्ष्मण कुमार बाइक से अपने सास की तबियत खराब की खबर सुनकर ससुराल वेरमा जा रहा था। वस्ता पर गांव के समीप नशे से धुत तीन बदमाश ने बाइक को रूकवाकर मारपीट किया।