गोहद: गोहद के सांदीपनि शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया
Gohad, Bhind | Nov 15, 2026 गोहद में सांदीपनि शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में रविवार को लगभग 3 बजे भगवान बिरसा मुंडा जी की 151 वीं जयंती के अवसर पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर पवन जैन,विधायक केशव देसाई, शामिल हुए।इस अवसर पर जनजातीय समाज की गौरवशाली संस्कृति, परंपराओं और भगवान बिरसा मुंडा जी के संघर्ष, त्याग एवं बलिदान को स्मरण किया।