पटना ग्रामीण: सचिवालय SDPO डॉ अनु कुमारी ने पुलिस कर्मी द्वारा युवक को थप्पड़ मारने की घटना की जांच के आदेश दिए
अनिसाबाद गोलंबर पर पुलिसकर्मी के द्वारा एक युवक को थप्पड़ मारने के मामले को लेकर सचिवालय एसडीपीओ डॉक्टर अनु कुमारी ने शनिवार शाम करीब 5:00 बजे सोशल मीडिया के माध्यम से कहा है जांच के बाद दोषी पर कार्यवाई होगी। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि पुलिसकर्मी दो लोगों के बीच हुए विवाद को सुलझाने गए थे लेकिन विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए बल का प्रयोग करना पड़ा।