पटना ग्रामीण: दिल्ली से गिरफ्तार पूर्व विधायक गुलाब यादव को पटना लाया गया, गिरफ्तारी को राजनीतिक साजिश बताया
मनी लांड्रिंग के मामले में शुक्रवार को दिल्ली से गिरफ्तार पूर्व विधायक गुलाब यादव को शनिवार शाम करीब 5:00 बजे पटना लाया गया। जहां ईडी के शिकंजे में कैद पूर्व विधायक ने खुद को बेकसूर बताया। इस दौरान उन्होंने मनी लांड्रिंग के आरोपों को नकारते हुए इसे राजनीतिक साजिश बताया है।गिरफ्तारी के बाद फ्लाइट से पटना पहुंचे गुलाब यादव ने कहा कि हमें फंसाया गया है।