पटना ग्रामीण: एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, शराबबंदी से महिलाओं और बच्चों में सकारात्मक असर
बिहार में शराबबंदी से महिलाओं और बच्चों में सकारात्मक असर हुआ है। शनिवार को दिल्ली से दोपहर 2:30 बजे पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने यह बात कही है। साथी उन्होंने कहा है कि जहरीली शराब मामले में जो भी दोषी होंगे उस पर कार्रवाई की जाएगी।