पटना ग्रामीण: मालसलामी थाना क्षेत्र से चोरी की बाइक बरामद, तीन अभियुक्त गिरफ्तार
पत्रकार नगर थाने में 15 अक्टूबर को बाइक चोरी होने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस मामले में पुलिस ने कार्यवाई करते हुए मालसलामी थाना क्षेत्र से शनिवार को चोरी की उस बाइक को बरामद कर लिया है। इसके साथ ही बाइक चोरी की इस घटना में शामिल तीन अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया गया है। मामले को लेकर पुलिस ने शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे जानकारी दी है।