छछरौली: चौकी बुढ़िया गेट पुलिस ने दो चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी के पैसे भी किया बरामद ।
छछरौली क्षेत्र की पुलिस चौकी बुढ़िया गेट की पुलिस टीम ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है। इन्होंने यमुना विहार कॉलोनी में मसाले की दुकान से चोरी की थी। गल्ला तोड़कर गल्ले से पैसे चुरा लिए थे। पुलिस ने आज इन दोनों चोरों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इनसे चोरी के पैसे भी पुलिस ने बरामद कर लिए हैं।