छछरौली: गांव बरौली माजरा में कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन
हरियाणा के कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर के नेतृत्व में आज बरौली माजरा में सैकड़ों ग्रामीणों ने विभिन्न दलों को छोड़कर भाजपा का हाथ थाम लिया है। इस मौके पर ग्रामीणों ने कृषि मंत्री का जोरदार स्वागत किया। मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा, भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास के नारे पर काम कर रही है इसीलिए जनता खुश है।